‘विराट कोहली की तरह ड्रामा किया तो ऋषभ पंत भी कभी IPL नही जीतेंगे’ दिग्गज ने लगाई फटकार

आईपीएल 2022 में आरसीबी इस बार थोड़े मैच जीतने में सफल रही है। आरसीबी की इस बार कप्तानी विराट कोहली नही लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डुप्लेसी कर रहे है। लेकिन इन सभी के बीच बॉलीवुड अभिनेता कमाल खान अपने अजीबो गरीब बयान की वजह से चर्चा में हैं। साथ ही भविष्यवाणी की है कि उनकी कप्तानी में दिल्ली आईपीएल 2022 का खिताब नहीं जीतने वाली है।
उन्होंने दोनों ही क्रिकेटरों यानी की विराट कोहली और ऋषभ पंत को ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि यह क्रिकेट है और इसमें ड्रामा नहीं चलता है। उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत पर ड्रामा करने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था। ‘कप्तान ऋषभ पंत के ड्रामे की वजह से दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 का खिताब नहीं जीत सकती है’
उन्होंने आगे कहा की ‘वह दूसरे विराट कोहली हैं। विराट कोहली हमेशा ड्रामा करते हैं और कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाए है। ऋषभ पंत अब भी यही करते हैं। खेल में ड्रामा नहीं चलता। हालांकि उसके बाद उनकी यह टिप्पणी दोनों ही क्रिकेटरों के फैंस को नागवार गुजरी और विराट कोहली और ऋषभ पंत के फैंस ने जम के फटकार लगाई थी। और फैंस ने बॉलीवुड के बारे मे बढ़िया कॉमेंट की थी।
दिल्ली कैपिटल के बारे में बात करे तो दिल्ली कैपिटल की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत कर रहे है जो पहले श्रेयस अय्यर करते थे। ऋषभ पंत को भारतीय टीम का उभरता सितारा माना जा रहा है। उन्होंने सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया था और चर्चा यहां तक थी की ऋषभ पंत भारतीय टीम के अगले कप्तान होंगे। इस तरह किसी के खेल पे ऐसी टिप्पणी करना गलत बात है।
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल ने ओपनिंग मुंबई इंडियंस को जीतकर की है। अब उन्हें गुजरात टाइटंस और बाकी टीमों के साथ बाकी मैच खेलने है। दिल्ली कैपिटल और मुंबई की मैच में ईशान किशन जम के बरसे थे लेकिन वो टीम को जितवा नही सके। ईशान किशन ने 48 गेंदों पे नाबाद 81 रन बनाए थे और कप्तान रोहित शर्मा ने भी 41 रन बनाए थे। अगर बात दिल्ली कैपिटल की करे तो अक्षर पटेल, ललित यादव, पृथ्वी शो ने ही मैच जितवा दिया था।
अब बात करे खिलाड़ी की वापसी की तो आईपीएल खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के एक स्टार ऑलराउंडर ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज को बीच में ही छोड़ दिया है। और भारत आना चाहते है और आईपीएल में हिस्सा लेना चाहते है। अब ये प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ेगा। यह खिलाड़ी कोई और नहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श पाकिस्तान के खिलाफ जारी वनडे सीरीज बीच में छोड़ दी हैं।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान वनडे मैच से पहले मिचेल को चोट लग गई थी। और वह मंगलवार को लाहौर में पहले वनडे में भी नहीं खेल पाए थे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। लेकिन अब आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे और इस खिलाड़ी के आ जाने से ऋषभ पंत का भी हौसला बढ़ जायेगा। क्यों की अच्छा ऑलराउंडर टीम के लिए रन बनायेगा और रन रोकेगा।
दिल्ली कैपिटल ने उन्हें तगड़ी रकम दे कर खरीदा था। नीलामी में मिचले मार्श को 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। मार्श को पहले चोट लग गई थी, और वह आईपीएल से नहीं जुड़ने वाले थे। अब अचानक ही उन्होंने आईपीएल में वापसी कर के जुड़ने का फैसला ले लिया है और उनकी वापसी जल्दी ही दिल्ली कैपिटल में होंगी।
2 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और नई नवेली टीम गुजरात टाइटंस के बीच मैच हुआ था जिसमे गुजरात टाइटंस ने जबरजस्त जीत दर्ज की थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस का विजयी रथ जारी है। उसने आईपीएल 2022 के 10वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया। मैच में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल 84 रन की पारी के दम पे 6 विकेट पर 171 रन बनाए।
लेकिन बात करे दिल्ली कैपिटल की तो शरुआती पारी में दिल्ली का प्रदासन खराब रहा था। लेकिन धीरे धीरे टीम आगे बढ़ रही थी और लगा रहा था की ऋषभ पंत मैदान पे टिक गए तो जीत आसानी से मिल जायेंगी। लेकिन पंत जब तक मैदान पर थे तब तक टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। वह एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे और टीम जीत से 14 रन दूर रह गई। उसने 9 विकेट पर 159 रन बनाए।
गुजरात टाइटंस के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 28 रन पे 4 विकेट गवा दिया और टाइटंस के मोहम्मद शमी 30 रन पे 2 विकेट अपने नाम कर ली। धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे लेकिन पंत ज्यादा खेले होते तो नतीजा कुछ और रहता। ललित यादव और रोवमैन पावेल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे।
गुजरात टाइटंस के सितारे की बात करे तो इससे पहले शुभमान गिल की 46 गेंद में चार छक्के और छह चौके की मदद से 84 रन की पारी से छह विकेट पर 171 रन बनाए। उल्लेखनीय है की गुजरात के शुभमन गिल शतक से चूक गए।